राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं?
परिचय
राजस्थान सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। यह प्रमाण पत्र शैक्षणिक, सरकारी, और कानूनी कार्यों के लिए आवश्यक होता है। अब आप इसे घर बैठे या ई मित्र से ऑनलाइन आवेदन कर के प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया जन्म की स्थिति पर निर्भर करती है। नीचे विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार प्रक्रिया बताई गई है:
1. हॉस्पिटल में जन्म होने पर
- बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल द्वारा जन्म की सूचना स्थानीय निकाय (नगर निगम / पंचायत) को भेजी जाती है।
- इस आधार पर पहले से पंजीकरण हो सकता है।
- आप https://pehchan.raj.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या नया आवेदन कर सकते हैं।
2. घर पर जन्म होने पर
- जन्म की सूचना ग्राम विकास अधिकारी या स्थानीय वार्ड पार्षद को दी जाती है।
- फॉर्म भरने के साथ-साथ साक्ष्य (जैसे स्थानीय पंच का प्रमाण पत्र) देना आवश्यक है।
- फिर राजस्थान पहचान पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
3. जन्म के 21 दिन के अंदर आवेदन
- यह सबसे आसान प्रक्रिया है।
- बिना किसी अतिरिक्त सत्यापन के प्रमाण पत्र जारी हो जाता है।
- कोई शुल्क नहीं देना होता।
4. 21 दिन से 1 वर्ष तक के अंदर आवेदन
- इस स्थिति में आपको ऑफलाइन फॉर्म लेना होता हैं|
- ऑफलाइन फॉर्म को भरें |
- फॉर्म भरकर सम्बंधित अधिकारी के हस्ताक्षर करवाकर नोटरी करवाएं |
- कम्पलीट फॉर्म को BDO ऑफिस ले जाकर अनुज्ञा लेकर आएं|
- अनुज्ञा को स्कैन करके ऑनलाइन आवेदन करें |
- स्थानीय स्तर पर पता कर ले कि इस अनुज्ञा को ग्राम सेवक के पास जमा करवाना हैं या नहीं |
- जांच के बाद जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हो |
5. 1 वर्ष बाद आवेदन करने पर
- इस स्थिति में आपको ऑफलाइन फॉर्म लेना होता हैं|
- ऑफलाइन फॉर्म को भरें |
- फॉर्म भरकर सम्बंधित अधिकारी के हस्ताक्षर करवाकर नोटरी करवाएं |
- कम्पलीट फॉर्म को तहसीलदार ऑफिस ले जाकर अनुज्ञा लेकर आएं|
- अनुज्ञा को स्कैन करके ऑनलाइन आवेदन करें |
- स्थानीय स्तर पर पता कर ले कि इस अनुज्ञा को ग्राम सेवक के पास जमा करवाना हैं या नहीं |
- जांच के बाद जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हो |
सभी प्रकार की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन के लिए pehchan.raj.nic.in पोर्टल पर जाकर आवेदन करें।
- ऑफलाइन फॉर्म तैयार करें
- ऑफलाइन फॉर्म भरकर सम्बंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर करवाएं
- वेबसाइट पर जाएं: https://pehchan.raj.nic.in
- “आमजन - आवेदन प्रपत्र भरे” विकल्प पर क्लिक करें।
- नया आवेदन करें, कैप्चा भरें और सबमिट करें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें जैसे – बच्चे का नाम, जन्म स्थान, माता-पिता की जानकारी आदि।
- दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और आवेदन की रसीद डाउनलोड करें।
जरूरी दस्तावेज़
- माता-पिता का आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जन्म के लिए प्रमाण जैसे- होस्पिटल की डिस्चार्ज स्लिप, ममता कार्ड, मार्कशीट, आधार कार्ड (इनमे से कोई भी एक अनिवार्य)
- शपथ पत्र (फॉर्म में लगा होता हैं )
- गवाहों का शपथ पत्र (फॉर्म में लगा होता हैं )
- पता प्रमाण (जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड)
- गवाहों की एक-एक फोटो
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- https://pehchan.raj.nic.in पर जाएं।
- “Download Certificate” विकल्प पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, वर्ष और कैप्चा डालें।
- “Search” पर क्लिक करके प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।
ई-मित्र से आवेदन
अगर आप स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर सहायता ले सकते हैं। वहां से भी आवेदन किया जा सकता है।
सावधानियां
- सभी जानकारी सही-सही भरें।
- ऑफलाइन फॉर्म में कांट - छांट से फॉर्म को रद्द किया जा सकता हैं
- दस्तावेज़ स्पष्ट और स्कैन किए हुए होने चाहिए।
- मोबाइल नंबर और ईमेल सही भरें ताकि OTP मिल सके।
- सत्यापन के लिए अधिकारी संपर्क कर सकते हैं।
समापन
राजस्थान सरकार की यह पहल नागरिकों को पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम है। अब आप बिना दफ्तर गए अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कुछ ही क्लिक में बनवा सकते हैं।
अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो कृपया शेयर करें और कमेंट में अपने सवाल पूछें!
Important Information
- ई मित्र से सम्बंधित फॉर्म इस साईट पर उपलब्ध हैं Click Here
- ई मित्र पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी के लिए क्लिक करें Click Here
- ई मित्र से सम्बंधित समस्या हो तो कमेंट में लिखे Click Here
- किसी योजना के बारे में जानना हो और हमारी साईट पर उपलब्ध नहीं तो कमेन्ट करें Click Here
कुछ जरूरी पोस्ट्स
- ई-मित्र का काम करके कितना कमाया जा सकता है? Click Here
- PDF में Digital Signature Verify कैसे करें Click Here
- ई-मित्र पर उपलब्ध सेवाएं Click Here
- ई मित्र आईडी कौन ले सकता हैं ? योग्यता और अन्य जानकारी | Click Here
- राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? Click Here
यह जानकारी आपको कैसी लगी | इस साइट पर Emitra से सम्बन्धित जानकारी और सामग्री उपलब्ध हैं।
- Fajal Khan
« Prev Post
Next Post »

ConversionConversion EmoticonEmoticon